Headlines

भारत जोड़ो यात्रा की संपूर्णता पर विधायक धालीवाल के आवास पर फहराया तिरंगा * आगामी चुनावों में सामने आएंगे यात्रा के सार्थक परिणाम : बंटी वालिया

फगवाड़ा 30 जनवरी 
कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय प्रधान राहुल गांधी की 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से शुरु हुई भारत जोड़ो यात्रा का पहला पड़ाव 30 जनवरी को श्री नगर के लाल चौक में पूरा होने पर आज पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिन्द्र सिंह राजा वडि़ंग के निर्दशानुसार जिला कपूरथला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तथा हलका विधायक बलविन्द्र सिंह धालीवाल के आवास पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर के समक्ष तिरंगा झंडा फहराया गया। ब्लाक कांग्रेस (शहरी) प्रधान तरनजीत सिंह बंटी वालिया की अध्यक्षता में आयोजित समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म के पश्चात अपने संबोधन में विधायक धालीवाल ने कहा कि यात्रा के प्रथम पड़ाव को देश भर के करोड़ों लोगों का भारी समर्थन मिला है। इस यात्रा के द्वारा राहुल गांधी ने देश की एकता व अखंडता को मजबूत करने का जो संदेश दिया है उसे समाज के हर वर्ग ने भारी समर्थन दिया दिया है, जिसके बल पर यह यात्रा सदैव एक इतिहासिक यात्रा के रूप में याद की जाएगी। इस दौरान ब्लाक प्रधान बंटी वालिया ने कहा कि यह यात्रा देश की राजनीति में एक बदलाव का संकेत है। इस वर्ष होने वाले विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों तथा आगामी वर्ष में होने जा रहे लोकसभा चुनाव में इस यात्रा का उद्देश्य सफल होता स्पष्ट दिखाई पड़ेगा। इस अवसर पर देहाती कांग्रेस प्रधान जसवंत सिंह नीटा जगपालपुर, पूर्व ब्लाक सिटी प्रधान संजीव बुग्गा, मार्किट कमेटी फगवाड़ा के पूर्व उप चेयरमैन जगजीवन खलवाड़ा, किशोर चाहल, डा. दर्शन कटारिया, तुलसी राम खोसला, एडवोकेट दर्शन सिंह प्रिंस, अमरजीत निज्जर, सौरव शर्मा आई.टी. सैल जिला कपूरथला के प्रधान, वरिष्ठ नेता विनोद वरमानी, पंकज घेड़ा, पूर्व पार्षद सीता देवी, शविन्द्र निश्चल, मीनाक्षी वर्मा, बाबा मोहिंदर सिंह, बलजीत सिंह, प्रेम कौर चान्ना, पिंकी मनसा देवी नगर, सुनील पांडे, रामपाल उप्पल पूर्व पार्षद, सोहन सिंह परमार, तरलोक नामधारी, डा. रमन शर्मा, प्रेमपाल सरोय, धीरज घई, जतिंद्र कुमार, प्रेम सिंह, एस.के बहल, नरेश गंगर, भगत राम चाचोकी, प्रो. हरभजन सिंह आदि उपस्थित थे।